
129 बच्चों का बन चुका 'बाप', इस साल 9 बच्चे कर रहा पैदा
AajTak
Sperm Donor 129 kids Father: आपने फिल्म विकी डोनर देखी होगी, जहां आयुष्मान खुराना स्पर्म डोनर की भूमिका में थे. उसी तर्ज पर ब्रिटेन में रिटायर्ड टीचर क्लाइवेस जोंस (Clives Jones) अपने स्पर्म से 129 बच्चे पैदा कर चुके हैं. जोंस साल 2018 में चैनल 4 पर आई डॉक्युमेंट्री '4 मैन 175 बेबीज' में नजर आ चुके हैं.
Sperm Donor: रिटायर्ड टीचर हैं, उम्र 66 साल है. दावा है कि अब तक स्पर्म डोनेट कर 129 बच्चों के जैविक पिता बन चुके हैं. उनके 9 और बच्चे पैदा होने वाले हैं जो अभी गर्भ में हैं. इस रिटायर्ड टीचर का नाम क्लाइवेस जोंस (Clives Jones) है. वह ब्रिटेन में चैडेसडेन, डर्बी (Chaddesden, Derby) में रहते हैं. मूलत: Burton के रहने वाले हैं. उन्होंने 58 साल की उम्र में स्पर्म डोनेट करना शुरू किया था. यहां गौर करने वाली बात ये है कि वह अपना स्पर्म फ्री में डोनेट करते हैं. डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जोंस की इस हरकत पर हेल्थ एक्सपर्ट ने उन्हें चेतावनी दी है. क्योंकि उन्होंने लाइसेंस क्लीनिक में जाकर ऐसा नहीं किया है. क्लाइवेस जोंस कहते हैं कि उन्होंने अपना स्पर्म डोनेशन फेसबुक के माध्यम से किया. इससे कई परिवारों की जिंदगी में खुशी लौटी है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










