
123 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 1901 के बाद भारत का सबसे गर्म साल रहा 2024, IMD ने जताई चिंता
AajTak
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भारत में 1901 के बाद 2024 को अब तक का सबसे गर्म साल रहा है. 2024 में देश ने 1901 से अब तक का सबसे अधिक वार्षिक औसत वायुमंडलीय तापमान दर्ज किया है जो दीर्घकालीन औसत से +0.65°C ज्यादा था.
भारत में 2024 को अब तक का सबसे गर्म वर्ष घोषित किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2024 में देश ने 1901 से अब तक का सबसे अधिक वार्षिक औसत वायुमंडलीय तापमान दर्ज किया है जो दीर्घकालीन औसत से +0.65°C ज्यादा था.
पिछले एक सदी में तापमान की प्रवृत्ति में काफी वृद्धि देखी गई है, जो प्रति 100 वर्षों में +0.68°C की दर से बढ़ा है. 2016 में भी उच्च तापमान दर्ज हुआ था, जब तापमान विसंगति +0.54°C थी, जो इस वर्ष के मुकाबले कम थी.
तापमान में हुई +0.83°C की वृद्धि
मौसम के आंकड़ों से पता चलता है कि मानसून के बाद का मौसम सबसे अधिक प्रभावित रहा, जिससे तापमान में +0.83°C की वृद्धि दर्ज की गई है. देश भर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान प्रवृत्तियों में क्रमशः 0.89°C और 0.46°C प्रति 100 वर्षों की वृद्धि देखी गई है.
दिसंबर 2024 विशेष रूप से गर्मी की इस प्रवृत्ति को दर्शाता है, जिसमें दक्षिण प्रायद्वीप क्षेत्र में न्यूनतम तापमान विसंगति +2.15°C रिकॉर्ड की गई, जो कि 1900 के दशक की शुरुआत से अब तक की सबसे अधिक थी.
बिगड़ रहा है संतुलन

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










