
12,490 रुपये में मिल रहा लैपटॉप Primebook, क्या JioBook से बेहतर है ऑप्शन?
AajTak
Primebook Price in India: कम बजट में अगर एक लैपटॉप खरीदना हो, तो मार्केट में कुछ ही ऑप्शन उपलब्ध हैं. खासकर अगर बजट 15 हजार रुपये के आसपास हो, तो मुश्किल और ज्यादा हो जाती है. ऐसे में कंज्यूमर्स को क्रोमबुक और जियोबुक जैसे ऑप्शन ही मिलते हैं. ऐसे ही एक बजट लैपटॉप की हम चर्चा कर रहे हैं, जिसे आप 15 हजार से कम में खरीद सकते हैं.
एक बजट लैपटॉप खरीदना हो, तो आपको कुछ ही ऑप्शन मिलते हैं. कंज्यूमर्स के पास 30 हजार रुपये के बजट में ही एक लैपटॉप मिल पाता है. हालांकि, अब मार्केट में कुछ सस्ते ऑप्शन भी है. लगभग 15 हजार रुपये के बजट में आप Chrome Book खरीद सकते हैं, जो सामान्य यूज के लिए पर्याप्त होता है.
एक विंडोज लैपटॉप के मुकाबले क्रोमबुक सस्ता होता है. दोनों के फीचर्स में भी काफी ज्यादा अंतर होता है. जहां विंडोज में आपको एक फुल लैपटॉप एक्सपीरियंस मिलता है. वहीं क्रोमबुक कहीं ना कहीं Android के Web वर्जन जैसा लगता है. हालांकि, ये एक सस्ता विकल्प है.
ऐसे में अगर आपका बजट कम है और आप 20 हजार रुपये तक में एक अच्छा लैपटॉप चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं. 15 हजार रुपये के बजट में JioBook और Primebook काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. हालांकि, प्राइमबुक ज्यादा बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें बेहतर ऑप्टिमाइज़ ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है.
ये भी पढ़ें- Jio और Airtel यूजर्स को लगेगा झटका, महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स, नहीं मिलेगी फ्री सर्विस
ये लैपटॉप कई कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसका सबसे सस्ता वेरिएंट 12,490 रुपये का है, जो Wi-Fi वर्जन है. इसमें दमदार फीचर्स के साथ Android वर्जन मिलता है. हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर ये प्रोडक्ट फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है. कंपनी DC पोर्ट वाले Primebook 4G को खरीद सकते हैं. ये लैपटॉप 13,490 रुपये में मिल रहा है.
Primebook 4G एक पतला और हल्का लैपटॉप है, जिसे आप अपने बच्चों को दे सकते हैं. पढ़ाई लिखाई के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें यूजर्स को 4G SIM का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा लैपटॉप 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. डिवाइस में 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










