
12 साल से हर दिन सिर्फ 30 मिनट सोता है ये शख्स, बताया फिटनेस का राज
Zee News
Japan Short Sleeper Man: शख्स को दिन में काम करने के लिए 16 घंटे बहुत कम लगते थे इसीलिए उसने अपनी नींद के घंटों को कम करने का फैसला किया.
टोक्यो: कहते हैं कि स्वस्थ शरीर के लिए दिन में कम से कम 7-8 घंटे सोना बहुत जरूरी है. लेकिन जापान (Japan) में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि वो पिछले 12 साल से पूरे दिन में केवल 30 मिनट ही सोता (Man Sleeps Only Thirty Minutes In A Day) है.
डेली स्टार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम देसुकी होरी (Daisuke Hori) है. देसुकी ने बताया कि पहले वो दिन में करीब 8 घंटे तक सोते थे लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने सोने के समय को घटाकर 30 मिनट तक कर लिया. पिछले 12 साल से वो दिन में सिर्फ आधा घंटा ही सोते हैं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



