
12 साल बाद बेटे का आया कॉल! बात कर खुशी से रोने लगी मां
AajTak
महिला इमोशनल हो गईं जब उन्हें 12 साल बाद पता लगा कि उनका बेटा जिंदा है. बेटे के जिंदा होने की खबर को महिला ने 'क्रिसमस गिफ्ट' करार दिया. महिला ने कहा कि वह तो अपने बेटे को मरा मान चुकी थीं. लेकिन, अब वह यह बात सोच रही हैं कि आखिर उनके बेटे ने इतने साल कैसे गुजारे होंगे.
जिस शख्स को लेकर उसके परिजनों को लगा कि वह मर गया है, वह 12 साल बाद विदेश के एक अस्पताल में जिंदा मिल गया. शख्स की मां भी इस बारे में जानकर हैरान रह गई. बेटे के जिंदा होने की सूचना को मां ने 'चमत्कार' बताया है.
मूल रूप से ब्रिटेन के रहने वाले निकोलस कर्टिस (Nicholas Curtis) हिचहाइकिंग के लिए निकले थे. साल 2010 के बाद निकोलस का अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पाया. इसके बाद परिजनों ने भी मान लिया कि निकोलस की मौत हो गई. निकोलस की मां जोएस ने भी मान लिया था कि उनका बेटा मर गया है, लेकिन विगत 19 दिसंबर को उनके पास एक कॉल आया. जोएस को बताया गया कि उनका बेटा फ्रांस के अस्पताल में भर्ती है.
बेटे के जिंदा होने की जानकरी मिलने के बाद जोएस भी विश्वास नहीं कर पाईं, उन्होंने कहा- मुझे लगता था कि मेरा बेटा मर गया है. अब तो कोरोना महामारी भी गुजर गई थी.' लेकिन जब यह कॉल आई तो जोएस सन्न रह गईं और पूरे दिन रोती रहीं.
जोएस ने कहा कि बेटे के जिंदा होने की सूचना मिलना उनके लिए 'क्रिसमस गिफ्ट' की तरह है. वहीं, जून में जोएस के पति की मौत हो गई थी.
अचानक गायब हुआ था युवक जोएस ने बताया कि एक वक्त में बेटा, पेरिस में खराब जीवन व्यतीत कर रहा था. इसके बाद जोएस ने बेटे के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. फिर जोएस के पास फ्रेंच कॉन्सुलेट से कॉल आया और उन्हें बताया गया कि उनका बेटा अस्पताल में है. जोएस जब पति के साथ बेटे को देखने के लिए पहुंचीं तो वह उन्हें नहीं मिला.
जोएस कहती हैं कि तब उनके पास एक पत्र आया और बताया गया था कि उनका बेटा अस्पताल में है. लेकिन, उसके बाद से वह गायब हो गया. बेटे को ढूंढने की तब भी कई कोशिश की गईं लेकिन वह नहीं मिला.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










