
12 साल पहले किया था दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल का मर्डर, अब चारों आरोपी दोषी करार, मिलेगी कड़ी सजा
AajTak
अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी आशीष बहुगुणा, सूरज, मनोज और आकाश ने 10 और 11 सितंबर 2012 की दरम्यानी रात कॉन्स्टेबल बिजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया था. इसके अलावा हमलावरों ने हेड कॉन्स्टेबल (एचसी) बलजीत, कॉन्स्टेबल संदीप और इरशाद को चाकू मारकर घायल कर दिया था.
Delhi Police Constable Murder Case: दिल्ली की एक अदालत ने 12 साल पहले दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की हत्या के मामले में आरोपी बनाए चार लोगों को दोषी करार दे दिया. साल 2012 में सेंट्रल दिल्ली के जीबी रोड पर एक वेश्यालय के सामने दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा था. जिन्हें अब अदालत ने दोषी ठहराया है. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने चारों के खिलाफ अपना केस सफलतापूर्वक साबित कर दिया है.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार खरता हत्या के इस मामले में उन चार आरोपियों के खिलाफ एक मामले की सुनवाई कर रहे थे. उन चारों के खिलाफ कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में हत्या, हत्या के प्रयास और एक लोक सेवक को जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के कई प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था.
अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी आशीष बहुगुणा, सूरज, मनोज और आकाश ने 10 और 11 सितंबर 2012 की दरम्यानी रात कॉन्स्टेबल बिजेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया था. इसके अलावा हमलावरों ने हेड कॉन्स्टेबल (एचसी) बलजीत, कॉन्स्टेबल संदीप और इरशाद को चाकू मारकर घायल कर दिया था. इस हमले में कॉन्स्टेबल बिजेंद्र की मौत हो गई थी.
इस मामले में न्यायाधीश ने 2 मार्च के फैसले में कहा कि इस अदालत की सुविचारित राय है कि घायल कांस्टेबल संदीप, घायल इरशाद और शिकायतकर्ता एचसी बलजीत सच्चे गवाह हैं, क्योंकि उनके बयान स्वाभाविक हैं और वे जिरह की कसौटी पर खरे उतरे हैं.
कार्यवाही के दौरान, अतिरिक्त लोक अभियोजक पंकज कुमार रंगा ने कहा कि चूंकि अभियोजन पक्ष ने सभी आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ अपना मामला उचित संदेह से परे साबित कर दिया है, इसलिए उन्हें आरोपों के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









