
12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, त्रिपुरा के रास्ते भारत में की थी घुसपैठ
AajTak
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पुलिस ने घुसपैठ कर भारत आए 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन सभी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी कांति बर्धन ने कहा, 'पूछताछ के दौरान, उन्होंने वैध दस्तावेजों के बिना बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की है.
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने 12 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन सभी लोगों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने रविवार को बताया कि वैध दस्तावेजों के बिना त्रिपुरा में प्रवेश करने वाले 12 बांग्लादेशी नागरिकों को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है. बांग्लादेशी नागरिकों की मौजूदगी को लेकर खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
पुलिस ने बीएसएफ कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर शनिवार रात पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन के तहत लंकामुरा, जॉयनगर और रामनगर में छापेमारी की और तीन महिलाओं सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया.
पश्चिम अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) कांति बर्धन ने कहा, 'पूछताछ के दौरान, उन्होंने वैध दस्तावेजों के बिना बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की. उन्हें भारतीय पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.'
उन्होंने कहा कि घुसपैठ बढ़ने के कारण पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है. अधिकारी ने कहा, 'हम सीमा पर निगरानी बढ़ा रहे हैं क्योंकि यह मामला संवेदनशील है, पुलिस घुसपैठियों को पकड़ने के लिए ऐसे अभियान जारी रखेगी.'

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









