
12वीं बार शादी करने जा रही थी ये महिला, लगा झटका!
AajTak
महिला किसी भी पति के साथ लंबे समय तक रिलेशन में नहीं रही. हाल ही में उसका 12वें मंगेतर से भी ब्रेकअप हो गया.
एक महिला बार-बार अपनी शादी टूटने की वजह से परेशान है. वह अबतक 11 शादी कर चुकी है. महिला किसी भी पति के साथ लंबे समय तक रिलेशन में नहीं रही. हाल ही में उसका 12वें मंगेतर से भी ब्रेकअप हो गया. खुद उसने इस बारे में बताया है.
52 साल की इस महिला का नाम मोनेट डियास, जो अमेरिका की रहने वाली हैं. मोनेट पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं और सिंगल मदर हैं. वह TLC के शो ‘Addicted to Marriage’ में नजर आ चुकी हैं, जहां उन्हें 12वां पति मिलने की उम्मीद थी. लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी.
'डेली स्टार' के मुताबिक, शो में मोनेट डियास और उनके मंगेतर जॉन के रिश्ते अच्छे चल रहे थे. लेकिन बाद में उनका रिलेशनशिप टूट गया. मोनेट ने कहा कि ब्रेकअप मेरे लिए बहुत कठिन था, क्योंकि मैं जॉन से प्यार करती थी. मोनेट कहती हैं कि उन्होंने रिलेशनशिप बचाने के लिए काफी कोशिश की थी.
वहीं, मोनेट डियास की बहन मार्सी कहती हैं कि जब मेरी बहन की दो या तीन बार शादी हुई तो मुझे कोई खास चिंता नहीं हुई. मगर 11 बार शादी करने के बाद उसे चिंता होती है. शायद मेरी बहन कभी भी सही आदमी से नहीं मिलेगी.
बता दें कि मार्सी ने एक ही शादी की है और 38 साल से अपने पति के साथ रह रही हैं. हालांकि, रिलेशनशिप में कड़वे अनुभव के बावजूद मोनेट को लगता है कि उन्हें एक दिन सच्चा साथी जरूर मिलेगा. अपनी बहन मार्सी से बात करने के बाद मोनेट ने चीजों को ठीक करने के लिए मंगेतर जॉन से बात करने का फैसला किया, लेकिन अभी तक उनकी बात नहीं हो पाई है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










