
1100 KM का सफर, ट्रेन में 20 घंटे तक तलाशी... ऐसे गिरफ्तार हुआ बलात्कार-हत्या का फरार आरोपी
AajTak
कई साल से फरार चल रहे हत्या और बलात्कार के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मोहम्मद आलम (43) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि वो साल 2008 में बिहार में हुई हत्या के एक मामले में वांछित था, जहां उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी.
कई साल से फरार चल रहे हत्या और बलात्कार के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र में चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मोहम्मद आलम (43) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि वो साल 2008 में बिहार में हुई हत्या के एक मामले में वांछित था, जहां उसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद आलम के खिलाफ 30 अक्टूबर 2008 को हत्या का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन वो फरार होने में कामयाब रहा. साल 2021 में उसकी बेटी ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया और दिल्ली के लक्ष्मी नगर में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी को साल 2023 में अंतरिम जमानत पर कुछ दिनों के लिए रिहा गया, लेकिन जमानत की अवधि खत्म होने के बाद वो वापस नहीं आया. उसी साल दिसंबर में दिल्ली की एक अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया. 6 मई को मिली सूचना के बाद पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश के इटारसी में श्रमिक एक्सप्रेस में सवार हुई और चलती ट्रेन में गहन तलाशी शुरू की गई.
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हर कोच की जांच करने के बाद, आरोपी को आखिरकार जलगांव जंक्शन पर ढूंढ़ लिया गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 20 घंटे में 1100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने वाला यह सर्च ऑपरेशन सावधानीपूर्वक योजना और दृढ़ संकल्प के साथ चलाया गया. इसके बाद पुलिस उसे धर दबोचने में कामयाब हो पाई.
पिछले कुछ वर्षों के दौरान आरोपी मो. आलम ने कई बार अपनी पहचान, रूप और स्थान बदलता रहा. गिरफ्तारी से बचने के लिए वो बिहार, दिल्ली और महाराष्ट्र में घूमता रहा. पुलिस भी लगातार उसका पीछा करती रही. इस दौरान उसके कई पते मिले. वो अपना मोबाइल नंबर भी लगातार बदलता रहा. गिरफ्तारी के समय वो गुजरात के वलसाड जा रहा था.
बिहार पुलिस को आरोपी आलम की गिरफ्तारी की सूचना दी गई. उसे महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद दिल्ली लाया गया है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. पुलिस हिरासत में उसके अपराधों के बारे में जानकारी ली जा रही है. पुलिस उसे बहुत जल्द अदालत में पेश करेगी, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









