
11 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, 85 गांव के सरपंच स्पेशल गेस्ट... स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कल पीएम मोदी का ऐतिहासिक संबोधन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से अपना 12वां लगातार स्वतंत्रता दिवस संबोधन देंगे. पीएम मोदी के भाषण में राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक वृद्धि और उनकी सरकार के विस्तारित कल्याण मॉडल पर जोर रहने की उम्मीद है. पिछले साल 98 मिनट के संबोधन में मोदी ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर जोर दिया था, 75,000 नए मेडिकल सीटें जोड़ने का ऐलान किया था और महिलाओं के खिलाफ अपराध, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाया था.
देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. 15 अगस्त शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम लाल किले पर आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परंपरा के अनुसार तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से अपना 12वां लगातार स्वतंत्रता दिवस संबोधन देंगे. हाल ही में उन्होंने लगातार कार्यकाल में इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा है और अब लाल किले से लगातार भाषण देने के मामले में जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर होंगे.
पीएम मोदी के भाषण में राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक वृद्धि और उनकी सरकार के विस्तारित कल्याण मॉडल पर जोर रहने की उम्मीद है. पिछले साल 98 मिनट के संबोधन में मोदी ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर जोर दिया था, 75,000 नए मेडिकल सीटें जोड़ने का ऐलान किया था और महिलाओं के खिलाफ अपराध, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक मुद्दों को उठाया था.
85 गावों के सरपंच बनेंगे स्पेशल गेस्ट
इस बार समारोह में देशभर से चुने गए 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 85 गांवों के सरपंचों को स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है. इन सरपंचों को ग्रामीण भारत में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, महिला सशक्तिकरण और सतत शासन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है. सभी चयनित पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस और जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल गांव घोषित किया गया है.
इनमें बिहार के समस्तीपुर की मोतिपुर ग्राम पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी, राजस्थान के भरतपुर की रारह ग्राम पंचायत की सरपंच कुसुम सिंह, गुजरात के सुल्तानपुर के सरपंच शशिकांत भूपेंद्रभाई पटेल और महाराष्ट्र के कोल्हापुर की निगवे डुमाला ग्राम पंचायत की सरपंच दीपाली उत्तम चौगुले जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्रों में कचरे से ऊर्जा उत्पादन, जल प्रबंधन, प्लास्टिक प्रतिबंध, ब्रेल साइनेज वाले सामुदायिक शौचालय और ठोस कचरा पृथक्करण जैसी पहल कर गांवों को मॉडल बनाया है.
चाक-चौबंद सुरक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










