
11 साल पहले लापता हो गया था बच्चा, लखनऊ में मिला तो परिजनों ने ऐसे की पहचान
AajTak
हरियाणा के करनाल जिले (Karnal) से 11 साल पहले लापता हुए एक युवक को पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने उसके परिवार से मिलाया है. यहां सतबीर उर्फ टार्जन नाम का लड़का गुमशुदा था. वह 2013 में लापता हो गया था. सतबीर लखनऊ में मिला है.
हरियाणा पुलिस के एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने 11 साल से लापता 20 वर्षीय युवक को उसके परिवार से मिलाया है. पुलिस का कहना है कि सतबीर उर्फ टार्जन नाम का लड़का साल 2013 में करनाल से लापता हो गया था. वह लखनऊ में मिला है. लड़के की मां से पूछताछ के बाद उसकी पहचान हो सकी.
एजेंसी के अनुसार, करनाल का रहने वाला लड़का साल 2013 में लापता हो गया था. उसकी मां ने उस समय पुलिस से मामले की शिकायत की थी. इसमें परिजनों ने कहा था कि सतबीर के हाथ पर कुत्ते के काटने का निशान और बाएं हाथ पर बंदर के काटने का निशान है.
यह भी पढ़ें: दिल्लीः डेढ़ साल पहले हुआ था लड़की का अपहरण, पुलिस ने अमेठी से लाकर परिवार से मिलाया
हरियाणा पुलिस की एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी. सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में इस मामले की जांच शुरू की गई. उन्होंने दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, कानपुर, शिमला और लखनऊ में बच्चों की देखभाल करने वाले संस्थानों में पोस्टर भेजे.
काफी समय तक खोजबीन की जाती रही. इसी बीच लखनऊ के एक सरकारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने पुलिस से संपर्क किया और एक युवक के बारे में जानकारी दी. इसके बाद सतबीर की पहचान की पुष्टि होने पर उसे उसकी मां और भाई से मिलाया गया. पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने टीम की सराहना की. उन्होंने कहा कि ये एक बड़ा प्रयास था.
इससे पहले मई में एएसआई कुमार और उनकी टीम ने 29 साल के युवक को उसके परिवार से मिलाने में मदद की थी. ASI कुमार और उनकी टीम अब तक 800 से अधिक लापता व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिला चुकी है.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.








