
10th Class Exam 2024: मैथ्स के एग्जाम से बचने के लिए छात्र ने रची ऐसी कहानी, कि दो राज्यों की पुलिस हो गई चक्करघिन्नी
AajTak
UP Board 10वीं क्लास के छात्र ने गणित की परीक्षा से बचने के लिए ऐसी कहानी रच दी कि दो राज्यों की पुलिस हैरान हो गई. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस 15 साल के छात्र की वजह से चक्करघिन्नी रही.
परीक्षा शब्द सुनते ही हर व्यक्ति के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगती हैं. यह परीक्षा चाहे किसी नौकरी के लिए हो या किसी कसौटी के लिए हो, हर हाल में परीक्षा तो परीक्षा ही होती है. परीक्षा का सबसे ज्यादा डर बच्चों में देखने को मिलता है. कभी-कभी यह डर इतना बढ़ जाता है कि बच्चे इसका सामना करने से बचने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं.
ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश ग्वालियर में सामने आया है, जहां 10वीं के छात्र ने गणित की परीक्षा से बचने के लिए ऐसी कहानी रच दी कि दो राज्यों की पुलिस हैरान हो गई. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस 15 साल के छात्र की वजह से चक्करघिन्नी रही.
अपहरण की झूठी कहानी सुनाई
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम सोमवार को सामने आया, जब ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों को 15 साल के एक बच्चे ने यह बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और वह बड़ी मुश्किल से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचकर आया है. अपहरण की बात सुनते ही आरपीएफ जवानों के कान खड़े हो गए. इसकी सूचना तुरंत पड़ाव थाना पुलिस को दी गई.
पुलिस जुट गई थी कार सवार बदमाशों को खोजने पड़ाव थाना पुलिस भी रेलवे स्टेशन पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने जब 15 साल के बच्चे से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली, तो उसने बताया कि कि उसे कार सवार कुछ बदमाश अपहरण करके लेकर आए हैं. पुलिस उस वक्त और परेशान हो गई, जब बच्चे ने बताया कि कार में तीन-चार बच्चे और भी थे, जिन्हें बदमाश अपहरण करके लाए हैं.
पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई भी सुराग

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











