
108 किलो है दिल्ली पुलिस के इस हेड कॉन्स्टेबल का वजन, डाइट में लेते हैं 2 KG चिकन-20 अंडे-ढाई लीटर दूध
AajTak
दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र यादव (Delhi Police Head Constable Narender Yadav) की फिटनेस देख कोई भी हैरान रह जाता है. उनकी हाइट 5 फीट 8 इंच और वजन 108 किलो है. नरेन्द्र यादव कैसी डाइट लेते हैं? वर्कआउट कैसा करते हैं? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Delhi Police Head Constable Narender Yadav Fitness: देश में एक से बढ़कर एक पुलिसकर्मी हैं जो फिटनेस के मामले में प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर्स को भी मात देते हैं. ऐसे ही एक पुलिसकर्मी का नाम है नरेन्द्र यादव (Narender Yadav), जिनके भारी भरकम शरीर को देखकर कोई भी हैरान हो सकता है. नरेन्द्र यादव दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं और अभी पुलिस हेडक्वाटर में पोस्टेड हैं. Aajtak.in से बात करते हुए हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र ने बताया कि उन्होंने शौकिया तौर पर एक्सरसाइज करनी शुरू की थी लेकिन कुछ समय बाद उनके दोस्तों ने उनसे प्रोफेशनल बॉडीबिल्डिंग में हिस्सा लेने की सलाह दी. अभी तक वह बॉडीबिल्डिंग में कई मेडल जीत चुके हैं. वह पहले काफी स्लिम हुआ करते थे लेकिन आज उनकी फिजीक और फिटनेस देखते ही बनती है.
62 किलो से ऐसे पहुंचे 108 किलो तक
हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र यादव ने बताया, “मैं दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास नजफगढ़ का रहने वाला हूं. हम सभी गांव में रहते थे और पिताजी किसानी करते थे. मेरी पढ़ाई गांव से ही हुई है. मैं 2006 में कॉन्स्टेबल बना था और 2009 मैं शौकिया तौर पर एक्सरसाइज करनी शुरू की थी. कुछ सालों में मेरी फिजीक ऐसी हो गई थी कि मेरे दोस्त मुझसे कहने लगे थे कि मुझे प्रोफेशनल बॉडीबिल्डिंग करनी चाहिए. मैंने 2015 में पहला कॉम्पिटिशन खेला लेकिन अच्छी तैयारी ना होने के कारण मुझे कोई मेडल नहीं मिला. इसके बाद मैंने तैयारी की और फिर मुझे 2018 और 2019 में मिस्टर इंडिया, 2 बार नॉर्थ इंडिया और 2 बार मिस्टर दिल्ली का मेडल मिला.”
21 इंच का बाइसेप्स 58 इंच का सीना
हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र यादव ने बताया, “मैं अभी मेंटनेंस पर हूं और पिछले एक साल से कोई कॉम्पिटिशन भी नहीं खेला है. मैंने कुछ समय पहले अपना बॉडी मेजरमेंट किया था तो बाइसेप्स 20-21 इंच, सीना 58 इंच, बेस्ट 34 इंच थी. मेरी हाइट के मुताबिक मेरा शरीर बल्कि है लेकिन पुलिस की ड्रेस के कारण मुझे एक अलग पहचान मिली है.
4 लोगों के बराबर खाते हैं खाना

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










