
107 करोड़ रुपये में बिकी ये टॉयलेट सीट, आखिर इसमें ऐसा क्या खास है?
AajTak
क्या आपने 18 कैरेट सोने से बना टॉयलेट देखा है. इस टॉयलेट की खूबसूरती देखकर सोशल मीडिया निहाल है, और अब इस टॉयलेट को खरीद भी लिया गया है. आइए जानते हैं दुनिया की इस बेहतरीन आर्ट को आखिर किसने खरीदा है.
ये दुनिया अपने अजीबो-गरीब शौक के लिए जानी जाती है. ये मामला भी कुछ ऐसा ही है. इस वक्त जिस टॉयलेट की हर जगह चर्चा है, उसे गोल्डन टॉयलेट कहा जा रहा है. अमेरिका में एक बार फिर अनोखी कलाकृति ने लोगों को हैरान कर दिया है. ये वही आर्टिस्ट हैं-मॉरिजियो कैटलन जिन्होंने दीवार पर केले को टेप कर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं.
18 कैरेट सोने वाली टॉयलेट इसी कलाकार की 18 कैरेट सोने से बनी ये टॉयलेट सीट नीलामी में 12.1 मिलियन डॉलर (लगभग 107 करोड़ रुपये) में बिक गई. ये खबर आते ही सोशल मीडिया समेत पूरी दुनिया में इसकी चर्चा शुरू हो गई.
टॉयलेट का नाम है ‘अमेरिका’ ABC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ये टॉयलेट सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि वजन में भी हैरान करने वाला है. इसका वजन 223 पाउंड यानी करीब 101 किलो है. इस चमकदार टॉयलेट को 'अमेरिका' नाम दिया गया है. नीलामी में इसकी शुरुआती बोली ही 10 मिलियन डॉलर रखी गई थी. ये बोली उस वक्त सोने की कीमत के बराबर थी.
क्यों इतना खास है ये टॉयलेट ये सिर्फ टॉयलेट नहीं, बल्कि सोने से बनी एक चमकदार कलाकृति है. इसे बनाने में 101 किलो से ज्यादा सोना लगा है. आज की कीमत के हिसाब से सिर्फ सोने की कीमत ही लगभग 10 मिलियन डॉलर बैठती है. यही वजह है कि इसे कला की दुनिया में एक अनोखी रचना माना जा रहा है.
देखें गोल्डन टॉयलेट की झलक

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










