
100 से ज्यादा लोगों को ठगने वाले 'बंटी-बबली' समेत 4 गिरफ्तार, लॉटरी लगने का देते थे झांसा
AajTak
क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि उनकी टीम एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के समीप क्राइम पड़ताल पर थी. इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि डीएलएफ एरिया में स्कॉर्पियो कार में एक लड़का व एक लड़की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को लॉटरी का झांसा देकर साइबर ठगी कर रहे हैं. टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कार समेत धर दबोचा. साथ में उनके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया.
क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने 100 से अधिक लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले बंटी-बबली सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच ने धीरज नगर के रहने वाले दीपक झा उर्फ बंटी और दीक्षा सराय उर्फ बबली को एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से पकड़ा है. दोनों स्कॉर्पियो कार में बैठकर किसी से साइबर ठगी कर रहे थे.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










