
100 से अधिक जहरीले सांपों को घर में पाल रहा था शख्स, हुआ ये अंजाम!
AajTak
124 सांपों के साथ रहने वाला शख्स अपने घर में मरा मिला. जांच के बाद इसे एक्सीडेंटल डेथ बताया गया था. लेकिन अब घटना के 3 महीने बाद शख्स की मौत की असली वजह सामने आई है.
एक शख्स ने अपने घर में 100 से ज्यादा सांपों को पाल रखा था. इनमें कोबरा, ब्लैक मांबा जैसे जहरीले सांपों से लेकर 14 फीट लंबे बर्मी अजगर सांप भी मौजूद थे. 19 जनवरी को वह शख्स इन सांपों के बीच मरा हुआ मिला था. अब अधिकारियों ने यह साफ किया है कि उसकी मौत एक सांप के काटने की वजह से ही हुई थी.
यह मामला अमेरिका के मैरीलैंड का है. यहां 19 जनवरी को एक 49 वर्षीय शख्स अपने घर में बेहोश मिला था. इस शख्स की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. तब WRC-TV की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले को लेकर शख्स के एक पड़ोसी ने बताया था कि खिड़की से वह जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दिया था.
जब अधिकारी उस शख्स के घर में पहुंचे तो उन्हें 124 सांपों का कलेक्शन मिला. उस समय चार्ल्स काउंटी की प्रवक्ता जेनिफर हैरिस ने कहा था- हमारे चीफ एनिमल कंट्रोल ऑफिसर ने माना कि 30 साल की नौकरी में उन्होंने इस तरह की घटना को कभी एक्सपीरियंस नहीं किया था.
तब अधिकारियों ने कहा था कि वह जब पहुंचे थे तब सभी जानवर पिंजरे में बंद थे. हैरिस ने कहा था- सांपों को बहुत सावधानी के साथ रखा गया था. शख्स के घर में बहुत ज्यादा फर्नीचर भी नहीं थे. तो अगर सांप पिंजरे से भाग निकलने की कोशिश भी करे तो वह कहीं छुप के किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता था.
हैरिस ने तब कहा था कि शख्स ने गैर-कानूनी तरीके से घर में जहरीले सांपों को भी रख रखा था. हालांकि, तब चीफ मेडिकल एग्जामिनर ने इस बात को नकार दिया था कि शख्स की मौत सांप की जहर से हुई. उसे एक्सीडेंटल डेथ बताया गया था. लेकिन अब अधिकारियों ने साफ किया है कि शख्स की मौत सांप काटने की वजह से ही हुई थी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










