
100 में से 63 कर्मचारी चाहते हैं बॉस से तारीफ जरूरी... इसके दो फायदे!, आपको भी लगता है?
AajTak
भारत में 63 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी कार्यस्थल पर पहचान चाहते हैं. इसके अलावा 62 परसेंट कर्मचारियों का मानना है कि उनकी टीम से काम की सराहना मिलने पर भी वो काफी खुश महसूस करते हैं.
हर नौकरीपेशा युवा के जीवन में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है वर्कप्लेस का माहौल. आज के समय में, देश के ज्यादातर युवा नौकरी कर रहे हैं जिसके लिए और एक बेहतरीन और पॉजिटिव वर्कप्लेस होने से ना केवल कर्मचारी की शारीरिक और मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है बल्कि प्रॉडक्टिविटी में भी इजाफा होता है जो कंपनी के लिए फायदेमंद बात है.
ग्लोबल जॉब साइट Indeed ने इसी टॉपिक पर एक सर्वे किया है जिसमें दावा किया है कि 63 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों ने माना है कि लीडरशिप की सराहना उनके लिए काफी मायने रखती है जिससे उनका ना केवल मनोबल बढ़ता है बल्कि वो अपने काम से ज्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं.
बॉस से तारीफ... जरूरी!
वहीं भारत में 63 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी कार्यस्थल पर पहचान चाहते हैं. इसके अलावा 62 परसेंट कर्मचारियों का मानना है कि उनकी टीम से काम की सराहना मिलने पर भी वो काफी खुश महसूस करते हैं. वहीं 58 परसेंट कर्मचारियों ने बताया कि उनके विचारों और राय की टीम से मिलने वाली प्रशंसा उन्हें ज्यादा बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करती है.
इस रिपोर्ट को तैयार करने से पहले देश में नौकरी कर रहे 3 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई है जिसमें से 30 फीसदी लोग सी-सूट एग्जीक्यूटिव थे यानी बड़े अधिकारी और 70 परसेंट कर्मचारी थे.
यानी ये सर्वे देश के अलग-अलग स्तरों के कर्मचारियों से मिले इनपुट पर आधारित है, जो इसे और भी ज्यादा भरोसेमंद बनाता है. इस रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बात सामने आई है. करीब 64 फीसदी कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कंपनियां उन्हें क्रिएिव थिंकिंग को बढ़ाने का मौका देती हैं, जिससे उन्हें अपनी नौकरी से और जुड़ाव महसूस होता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










