
100 किलो मेफेड्रोन और 40 करोड़ कीमत... राजस्थान में 'ड्रग लैब' का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार
AajTak
राजस्थान में एक फार्महाउस से एनसीबी और पुलिस ने ऐसी गुप्त मेफेड्रोन लैब पकड़ी है, जहां सैकड़ों किलो रसायन मिले, जो 40 करोड़ की अवैध ड्रग तैयार कर सकते थे. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फोरेंसिक टीम ने इसे पूरी तरह सक्रिय मेफेड्रोन निर्माण यूनिट बताया.
राजस्थान के सिरोही जिले के दांतराई गांव के एक सुदूर फार्महाउस से पुलिस ने ऐसी गुप्त लैब का खुलासा किया है, जिसे देखकर जांच एजेंसियां भी हैरान रह गईं. मेफेड्रोन जैसे सिंथेटिक उत्तेजक और मनोदैहिक ड्रग की अवैध फैक्ट्री बेहद सुनसान इलाके में चल रही थी. इसका संचालन कोई गेंगस्टर नहीं, बल्कि सिविल सर्विस की तैयारी कर चुका एक शख्स कर रहा था.
ये कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने 6 नवंबर को की है. पहले से ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि एक फार्महाउस में संदिग्ध रसायन और भारी मशीनरी लंबे समय से जमा की जा रही है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें ड्रम, पैकेट और उपकरणों का वह स्टॉक मिला, जो किसी पेशेवर केमिकल लैब से कम नहीं था.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जब्त किए गए रसायनों का कुल वजन सैकड़ों किलोग्राम है, जो लगभग 100 किलोग्राम मेफेड्रोन तैयार करने के लिए पर्याप्त था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपए आंकी गई है. शुरुआती जांच में ही संकेत साफ थे कि यह सेटअप किसी सामान्य ऑपरेशन से कहीं बड़ा है. इसके पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय है.
जोधपुर एनसीबी की टीम को जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत सिरोही पहुंचीं. मौके का निरीक्षण करने के लिए गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की टीम को बुलाया गया. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि जब्त किए गए उपकरणों और रसायनों में मेफेड्रोन उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले प्रीकर्सर मौजूद थे. यह एक गुप्त लैब नहीं, बल्कि सक्रिय मेफेड्रोन यूनिट थी.
इसके बाद जांच टीम ने इस अवैध फैक्ट्री के ऑपरेटरों की पहचान और लोकेशन ट्रैक करना शुरू किया. धीरे-धीरे इस रैकेट की परतें खुलनी शुरू हुईं. इस गिरोह के मास्टरमाइंड की पहचान राम के रूप में हुई है. उसके साथ चार आरोपियों को राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों से पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने जांचकर्ताओं के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
मास्टरमाइंड राम ने बताया कि वो लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, जिनमें सिविल सेवा भी शामिल थी. लेकिन निरंतर असफलताएं उसे अपराध की ओर धकेल ले गईं. उसने पैसा कमाने के लिए मेफेड्रोन बनाने का रास्ता चुना. उसने स्वीकार किया कि लैब को एक 'फुल-फंक्शनल' केमिकल यूनिट में बदलने के लिए उपकरण अलग-अलग राज्यों से मंगवाए थे.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









