
100 करोड़ के दावे पर आर-पार, संजय राउत बोले- राष्ट्रपति शासन के बारे में सोचा भी तो...
AajTak
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग पर मचे घमासान को लेकर संजय राउत ने कहा है कि अगर सरकार सही जांच के लिए तैयार है, तो फिर बार-बार इस्तीफे की बात क्यों हो रही है.
महाराष्ट्र की सरकार में मची हलचल के बीच सोमवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे पर मचे घमासान को लेकर संजय राउत ने कहा है कि अगर सरकार सही जांच के लिए तैयार है, तो फिर बार-बार इस्तीफे की बात क्यों हो रही है. If someone is attempting to get President's Rule imposed in Maharashtra by misusing central agencies, then I am warning them - you yourself will get burnt in that fire: Shiv Sena MP Sanjay Raut pic.twitter.com/96Yc1dNFk4 संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश हो रही है, लेकिन जो ऐसा कदम उठा रहे हैं उनके लिए ठीक नहीं होगा. अगर ऐसा सोचा तो मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि ये आग उन्हें भी जला देगी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर NCP प्रमुख शरद पवार ने ये तय किया है कि अनिल देशमुख के ऊपर जो आरोप लगाए गए हैं, उसमें तथ्य नहीं है तो उसकी जांच होनी चाहिए. संजय राउत बोले कि अगर हम सभी का इस्तीफा लेते रहेंगे, तो सरकार चलाना मुश्किल हो जाएगा.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









