
10 हजार रुपये से कम में मिल रहा Vivo का ये फोन, मिलती है 6000mAh की बैटरी
AajTak
Vivo T4 Lite 5G Price in India: वीवो का लेटेस्ट बजट 5G फोन अब सेल पर आ गया है. इस फोन को आप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. हम बात कर रहे हैं Vivo T4 Lite 5G की, जो 6000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Vivo T4 Lite 5G को कंपनी ने पिछले महीने लॉन्च किया था. ये स्मार्टफोन अब सेल पर आ गया है. इसे आप तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में खरीद सकते हैं. हैंडसेट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है.
फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है और कंपनी ने इसे 10 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया है. स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी के साथ आता है. ये फोन बिक्री के लिए उपलब्ध है. आप इसे विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं.
Vivo T4 Lite 5G के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है. इसका 6GB RAM वेरिएंट 10,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में आता है. इस फोन को आप प्रिज्म ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड कलर में खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung और Vivo की बड़ी तैयारी, भारत में जुलाई में लॉन्च होंगे फोल्ड फोन, मिलेगी स्लिम बॉडी
बैंक ऑफर के तहत स्मार्टफोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन को आप Flipkart, वीवो के आधिकारिक स्टोर और दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
Vivo T4 Lite 5G में 6.74-inch का LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन 1000 Nits की ब्राइटनेस के साथ आता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है. फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










