
10 साल में 17 बार मुलाकात, पुतिन से दोस्ती को PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया बयां
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में मोदी-मोदी के नारों के बीच भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बीते दस सालों में छठी बार रूस आया हूं और इन सालों में राष्ट्रपति पुतिन से मेरी 17 बार मुलाकात हुई है. ये सभी मुलाकातें विश्वास और सम्मान को बढ़ाने वाली रही हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस के दो दिवसीय दौरे का मंगलवार को दूसरा और आखिरी दिन है. इस दौरान उन्होंने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच के संबंधों सहित कई मुद्दों पर बातचीत की.
मॉस्को में मोदी-मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बीते दस सालों में छठी बार रूस आया हूं और इन सालों में राष्ट्रपति पुतिन से मेरी 17 बार मुलाकात हुई है. ये सभी मुलाकातें विश्वास और सम्मान को बढ़ाने वाली रही हैं. जब स्टूडेंट संघर्ष के बीच फंसे थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय छात्रों को वापस भारत पहुंचाने में हमारी मदद की थी. मैं रूस के लोगों का मेरे मित्र पुतिन का इसके लिए भी आभार व्यक्त करता हूं.
भारत और रूस की दोस्ती सदाबहार है
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है. भारत और रूस के बीच अनोखा रिश्ता है. मैं रूस के साथ अनोखे रिश्ते का कायल हूं. दोनों देशों की दोस्ती सदा बरकरार रहेगी. हर बारी हमारी दोस्ती और मजबूत होकर उभरी है. रूसी भाषा में druzhba को मतलब हिंदी में दोस्ती है. यही शब्द दोनों देशों के संबंधों का परिचायक है.
#WATCH | Moscow, Russia: Prime Minister Narendra Modi says "I am happy that India and Russia are working shoulder to shoulder to give new energy to Global Prosperity. All of you present here are giving new heights to the relations between India and Russia. You have contributed… pic.twitter.com/GpqeKxeYqT

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








