
10 साल की हुई रानी मुखर्जी की बेटी आदिरा, लेकिन क्यों खुश नहीं एक्ट्रेस? बोलीं- वो मेरी बेस्ट फ्रेंड
AajTak
रानी मुखर्जी और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा 10 साल की हो गई हैं. ऐसे में रानी मुखर्जी ने गर्मजोशी और ह्यूमर से कहा कि समय कितनी तेजी से बीत गया है. उन्होंने कहा, 'वो डबल डिजिट हो गई है (हंसते हुए), जो बहुत खूबसूरत है.' हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि वो इससे खास खुश नहीं हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपने मदरहुड, आने वाली फिल्म 'मर्दानी 3' और फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशकों से ज्यादा के अपने सफर के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान रानी ने अपनी बेटी आदिरा के बारे में भी खास जिक्र किया. हाल ही में आदिरा, 10 साल की हो गई है. ऐसे में एक्ट्रेस ने बताया कि बेटी के बड़े होने के साथ उनका रिश्ता कैसे विकसित हो रहा है.
आदिरा के डबल डिजिट यानी 10वें साल में पहुंचने पर रानी मुखर्जी ने गर्मजोशी और ह्यूमर से कहा कि समय कितनी तेजी से बीत गया है. उन्होंने एचटी सिटी के स्टार्स इन द सिटी में कहा, 'वो डबल डिजिट हो गई है (हंसते हुए), जो बहुत खूबसूरत है.'
बेटी के 10 साल का होने से खुश नहीं रानी?
रानी ने आगे कहा, 'इस बात से मैं खुश नहीं हूं, क्योंकि मैं अभी भी उसकी बेबी फोटोज देखती हूं, इतना कि वो खुद अपनी ही फोटोज से जलने लगी है. वो कहती है, 'मम्मा, आप मुझे ऐसे क्यों देख रही हो? मैं तो अब ऐसी हूं (अपने आप की ओर इशारा करते हुए).' मैं कहती हूं, 'मुझे पता है तुम अब ऐसी हो, लेकिन मुझे वो चाहिए, मैं तुम्हें अपनी गोद में चाहती हूं.' और अब वो मुझसे बड़ी हो गई है, मैं उसकी गोद में बैठ सकती हूं. तो मैं उन दिनों को बहुत मिस करती हूं जब मैं उसे हर जगह ले जाती थी, जैसे वो मेरी फेवरेट एक्सेसरी हो. हां, अब वो बदल गया है. बच्चे बहुत तेजी से बड़े हो जाते हैं, खासकर लड़कियां. वो बहुत तेजी से बड़ी हो जाती हैं.'
आदिरा की बेस्ट फ्रेंड हैं मम्मा रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी के ये विचार दिल को छू गए, जो बच्चों के बड़े होने की कड़वी-मीठी हकीकत को बयां करते हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या आदिरा उनके लिए सिर्फ बेटी नहीं बल्कि दोस्त जैसी है, तो रानी ने बिना हिचकिचाहट के जवाब दिया, 'बिल्कुल. वो सच में मेरी बेस्ट फ्रेंड है. और मैं लगातार उसके मन में ये बात डालती रहती हूं कि मैं उसकी बेस्ट फ्रेंड हूं.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












