
10 वीं पास कंपाउंडर का खौफ... मजे और शौक के लिए बन गया सीरियल किलर, सोने का जेवर बना फंदा
AajTak
गिर सोमनाथ के वेरावल में 24 वर्षीय 10वीं पास कंपाउंडर श्याम चौहान को दो हत्याओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वह पड़ोसी भावनाबेन को थैलेसीमिया की जांच के बहाने घर में घुसा और बेहोशी की दवा का ओवरडोज़ देकर हत्या की व गहने लूट लिण्. पूछताछ में उसने चार महीने पहले दोस्त की भी मॉर्फिन की गोलियों से हत्या करने की बात कबूली. पुलिस ने जेवर गिरवी रखने के दौरान उसे रंगे हाथ पकड़ा.
गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में इन दिनों एक ऐसे अपराधी की चर्चा है, जिसकी दहशत ने पुलिस से लेकर स्थानीय लोगों तक को दंग कर दिया है. 10वीं पास डॉक्टर के क्लिनिक में कंपाउंडर का काम करने वाला, 24 साल का युवक। कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि यही शख्स अपने मौज और शौक पूरे करने के लिए दो हत्याएं कर चुका है. और दोनों हत्याएं भी ऐसी कि पुलिस भी पहले मामले को सामान्य मौत मानने लगी थी.
पिछले दिनों 11 नवंबर को वेरावल में एक महिला की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई थी. शुरुआती नजर में लोगों ने घर में पड़े इंजेक्शन, हाथ पर सुई का निशान को देखकर सुसाइड माना. लेकिन पुलिस ने जब गद्दे पर पड़े खून के धब्बों को देखा तो बारिकी से जांच की. बाद में पता चला कि महिला के शरीर से सोने के गहने भी गायब थे. पहली ही जांच में पुलिस समझ गई यह कोई प्राकृतिक मौत नहीं, बड़ी चालाकी से की गई हत्या है. सुराग से पुलिस के हाथ लगा कंपाउंडर श्याम चौहान नाम का दरिंदा. वह मृतक महिला का पड़ोसी था और जिसे महिला अपनी बीमारी या रिपोर्ट्स को लेकर भरोसे में रखा करती थी.
थैलेसीमिया रिपोर्ट के बहाने घर पहुंचा मौत देने
मृतका भावनाबेन चांडेगरा के परिवार ने बताया कि उनका श्याम पर भरोसा था क्योंकि वह पास के ही डॉक्टरों के यहां कंपाउंडर के रूप में काम करता था. श्याम ने महिला को विश्वास में लेकर कहा कि वह सस्ते में थैलेसीमिया की जांच करवा देगा. इसी बहाने वह 11 नवंबर की सुबह महिला के घर पहुंचा. पुलिस जांच में सामने आया कि जांच के नाम पर लिया जाने वाला ब्लड सैंपल तो न के बराबर था, लेकिन इंजेक्शन की शीशी और सुई का इस्तेमाल किसी खतरनाक योजना का हिस्सा था. श्याम ने भावनाबेन को एनेस्थीसिया यानी बेहोशी की दवा का ओवरडोज दे दिया. दवा शरीर में जाते ही महिला बेहोश हुई और कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें रुक गईं. पुलिस के मुताबिक हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी, ताकि न खून बहे और न कोई शोरगुल हो.
चार महीने पुराना राज भी खुला
पुलिस ने जब श्याम को गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू की, तो उसने चौंका देने वाली बात स्वीकार कर ली. उसने बताया कि चार महीने पहले मैंने अपने दोस्त को भी मार दिया था. उसे मॉर्फिन की गोलियां दी थीं. उसके गहने ले लिए और मौज में खर्च कर डाले. इस कुबूली बयान ने पुलिस को भी हिलाकर रख दिया. एक 24 साल का साधारण युवक, जो ज्यादा पढ़ा-लिखा भी नहीं है उस प्लानिंग के साथ मर्डर कर रहा है. जांच अधिकारियों के मुताबिक यह सीरियल किलर के शुरुआती पैटर्न जैसा है. श्याम के दोस्त की मौत को सामान्य बीमारी समझकर दफना दिया गया था. परिवार को भी कभी शक नहीं हुआ कि मौत के पीछे कोई हाथ हो सकता है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







