
10 फीट कचरे के ढेर में गुम हो गई शादी की अंगूठी, फिर हुआ ये चमत्कार
AajTak
जेम्स रॉस के लिए, यह बेहद दुखद क्षण था क्योंकि वेलेंटाइन डे पर उनसे ये गलती हुई थी. उनकी अंगूठी 10 फीट गहरे कचरे के ढेर में गिरी थी. जेम्स रॉस का दिल टूट गया था, लेकिन उनका दुख उस वक्त खुशियों में बदल गया जब जब उनके सहयोगी कर्मचारियों ने कचड़े के ढेर से अंगूठी ढूंढ निकाली.
शादी की अंगूठी हर शख्स के लिए मायने रखती है. अगर वो खो जाए तो कितनी तकलीफ होती है ये सिर्फ वही व्यक्ति बता सकता है जो शादीशुदा होता है. ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन में जेम्स रॉस नाम के शख्स के साथ जिनकी शादी की अंगूठी वेलेंटाइन डे के दिन ही काम करते हुए कचरे के कंटनेर में गिर गई. जेम्स रॉस के लिए, यह बेहद दुखद क्षण था क्योंकि वेलेंटाइन डे पर उनसे ये गलती हुई थी. उनकी अंगूठी 10 फीट गहरे कचरे के ढेर में गिरी थी. जेम्स रॉस का दिल टूट गया था, लेकिन उनका दुख उस वक्त खुशियों में बदल गया जब उनके सहयोगी कर्मचारियों ने कचरे के ढेर से अंगूठी ढूंढ निकाली. दरअसल शादी वाली अंगूठी खोने के बाद जेम्स रॉस ने साइट पर काम कर रहे अपने अन्य साथियों को इसकी जानकारी दी. कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और अंगूठी की तलाश शुरू कर दी. 20 मिनट के बाद, उनके साथियों में से एक अंगूठी को कचरे से ढूंढ निकाला. जेम्स उत्तरी ब्रिटेन के SUEZ रीसाइक्लिंग यूनिट में काम करते हैं. नॉर्थ टाइनसाइड काउंसिल ने अपने फेसबुक ब्लॉग के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी. घटना के बारे में बताते हुए, जेम्स ने कहा, "यह एक कंटेनर था जहां मैं काम कर रहा था. वो बहुत ठंडा था. मेरे हाथ ठंडे थे और जैसे ही मैं बॉक्स को हिला रहा था, अचानक अंगूठी गिर गई.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









