
10 दिन में ढीली होने लगेंगी पैंट, गलने लगेगी पेट की चर्बी...डॉ. रयान फर्नांडो ने बताए 3 वेट लॉस तरीके
AajTak
डॉ. रयान फर्नांडो ने वजन कम करने के लिए एक सरल और प्रभावी तरीका बताया है जिसमें तीन दिन तक कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को नोट करना और चौथे दिन उसे आधा कर देना शामिल है.
वजन कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके और टिप्स अपनाते हैं जिनमें कई लोगों का तो वजन कम हो जाता है और वहीं कई लोगों का नहीं होता. कुछ समय पहले सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. रयान फर्नांडो ने वजन कम करने का एक बेहद आसान और प्रैक्टिकल तरीका बताया है, जिसे कोई भी अपनी रोजमर्रा की लाइफ में बिना ज्यादा मेहनत अपनाकर वेट लॉस कर सकता है. हालांकि इस तरीके को फॉलो करने के लिए सिर्फ माइंडसेट की जरूरत होगी. यदि कोई इसे कुछ दिन भी फॉलो करता है तो उसे काफी फायदा हो सकता है.तीन दिन तक करें फॉलो
डॉ. रयान ने कहा, 'सबसे पहले अपने खाने की मात्रा को समझना जरूरी है कि आप कितना खा रहे हैं. सबसे पहले 3 दिनों तक आप जितनी भी रोटी, चावल या कार्बोहाइड्रेट लेते हैं, उनकी सही मात्रा नोट करें कि आप कितना खा रहे हैं. इससे पता चलेगा कि आप कितना कार्बोहाइड्रेट खा रहे हैं. इसके बाद आप चौथे दिन उस कार्ब की मात्रा को आधा कर दीजिए. शुरुआत में आपका शरीर इस चैंजेज पर रिएक्ट करेगा और आपको भूख लगेगी और कमजोरी भी महसूस होगी. लेकिन कुछ दिन बाद ऐसा नहीं होगा.
दरअसल, 3 से 4 दिन बाद शरीर आपके द्वारा खाए जाने वाले कम कार्ब को भी एक्सेप्ट कर लेता है और करीब 10 दिन बाद आप महसूस करेंगे कि आपके पैंट ढीली होने लगी है, पेट की सूजन और बेली फैट भी धीरे-धीरे कम होने लगा है. यह वेट लॉस का सबसे भरोसेमंद संकेत हो सकता है.
खाने के बाद वॉक करें
डॉ. रयान ने आगे बताया, 'नाश्ता, दोपहर के खाना और रात के खाने के बाद 20 मिनट की वॉक करने की आदत डालें. इसके लिए अलग से समय निकालने की भी जरूरत नहीं है. आप चाहें तो आप वॉकिंग के समय मां या दोस्तों से कॉल पर बात कर सकते हैं या कुछ काम कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके स्टेप्स हो जाते हैं और आपके स्टेप्स भी हो जाएंगे.'
प्रोटीन और सब्जी अधिक खाएं

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










