
10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल के नियम और उपाय
AajTak
Surya Grahan 2021: साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरुवार को लगने जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ रहा है. खास बात ये है कि इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है. इसलिए इस बार का सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास रहने वाला है. भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा.
साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून दिन गुरुवार को लगने जा रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ रहा है. खास बात ये है कि इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है. इसलिए इस बार का सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास रहने वाला है. भारत में ये सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर दिखाई देगा. भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी. ये सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अटलांटिक महासागर के उत्तरी हिस्से में आंशिक रूप में दिखाई देगा जबकि ग्रीनलैंड, उत्तरी कनाडा और रूस में पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा. भारत में ये सूर्य ग्रहण सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा. इसलिए, वहां के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल मानने की जरूरत है. इसके अलावा शेष भारत के लोगों पर सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा. ज्योतिष के अनुसार, इस बार के सूर्य ग्रहण के दिन कई चीजें एक साथ घटित होंगी, जिसका प्रभाव आपके जीवन पर कई तरह से पड़ेगा. चूंकि, सूर्य ग्रहण सिर्फ अरुणाचल प्रदेश में दिखाई देगा. ऐसे में वहां के लोगों को इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है. तो चलिए जानते हैं ज्योतिर्विद प्रवीण मिश्रा से कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










