
1.5KM रोड शो, 5477 करोड़ रुपये की देंगे सौगात... PM मोदी का 25-26 अगस्त को गुजरात दौरा
AajTak
पीएम मोदी अहमदाबाद में डेढ़ किलोमीटर का रोड शो करेंगे और 5477 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे. इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा के विकास कार्य शामिल हैं. जानें पीएम मोदी का 25-26 अगस्त का पूरा कार्यक्रम.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 अगस्त को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा में कुल 5477 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.
पीएम मोदी 25 अगस्त की शाम 6 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां वे 1.5 किमी लंबा रोड शो करेंगे. इसके बाद वे निकोल इलाके के खोडलधाम मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. राज्य सरकार के प्रवक्ता मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान विभिन्न विभागों के अंतर्गत विकास कार्यों की सौगात देंगे.
यह भी पढ़ें: 'पिछली सरकारों ने देश को वोट बैंक की राजनीति में उलझाकर रखा', पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
इनमें रेलवे (1404 करोड़ रुपये), शहरी विकास (2548 करोड़ रुपये), ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स (1122 करोड़ रुपये), सड़क और भवन (307 करोड़ रुपये) और राजस्व विभाग (96 करोड़ रुपये) शामिल हैं. अहमदाबाद को अकेले 3125 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लाभ मिलेगा. वहीं, गांधीनगर को 555 करोड़ और मेहसाणा को 1400 करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी.
कार्यक्रमों के बाद गांधीनगर राजभवन में ठहरेंगे पीएम
गुजरात सरकार ने वर्ष 2025 को शहरी विकास वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है. ऐसे में इन परियोजनाओं को राज्य के नागरिकों की सुविधा और खुशहाली बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री 25 अगस्त की रात गांधीनगर राजभवन में ठहरेंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








