
1.5 लाख महीना पेंशन, 8 कमरों का बंगला, जीवनभर मुफ्त मेडिकल सुविधा, जानिये रामनाथ कोविंद को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं
AajTak
Draupadi Murmu Oath Ceremony: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. द्रौपदी मुर्मू (64) ने विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मुकाबले 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट हासिल किए हैं. बीजेपी का दावा है कि 125 विधायकों और 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग कर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था.
देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकल 24 जुलाई को खत्म हो गया. अब राष्ट्रपति पद के लिए आज सुबह 10:15 बजे द्रौपदी मुर्मू शपथ लेंगी. पद छोड़ने के बाद रामनाथ कोविंद के आवास और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में बदलाव होगा. लोगों में जिज्ञासा है कि राष्ट्रपति भवन के बाद अब उनका आशियाना कहां होगा. उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी. रामनाथ कोविंद को अब प्रेसिडेंट एमोल्यूमेंट्स एक्ट 1951 के तहत सुविधाएं दी जाएंगी.
जानकारी के मुताबिक वह रिटायरमेंट के बाद लुटियन दिल्ली के सबसे बड़े बंगलों में से एक 12 जनपथ में रहेंगे, लेकिन अभी तक उनके नाम पर इसे आवंटन नहीं किया गया है. रामविलास पासवान इसी बंगले में रहे थे. 10 जनपथ में रहने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रामनाथ कोविंद की नई पड़ोसी होंगी. उन्हें हर महीने डेढ़ लाख रुपये पेंशन भी दी जाएगी. आइए जानते हैं कि रिटायर होने के बाद रामनाथ कोविंद को क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी.
रामनाथ कोविंद को ये मिलेंगी सुविधाएं
- डेढ़ लाख रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी. वहीं उनकी पत्नी को 30,000 रुपये की मासिक सचिवीय सहायता मिलेगी.
- पूर्व राष्ट्रपति अपने कार्यालय के लिए हर साल 60 हजार रुपये तक खर्च कर सकेंगे.
- कम से कम 8 कमरों का सरकारी आवास दिया जाएगा. राष्ट्रपति को आवंटित इस पूरी तरह से फर्निश्ड बंगले (टाइप VIII) का किराया सरकार ही उठाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










