
'1.5 करोड़ वाली नौकरी, बस खर्चा पानी चल रहा...' पंचायत के सीन पर यूजर्स की छूटी हंसी
AajTak
पंचायत सीजन 2 वेब सीरीज की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. इस वेब सीरीज की एक क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. इंडिया में मिलने वाली सैलरी को लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर पंचायत सीजन 2 वेब सीरीज की एक क्लिप वायरल हो रही है. सीरीज के एक दृश्य में प्रमुख किरदार पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी अपने दोस्त सिद्धार्थ से फोन पर बातचीत करते दिखते हैं. बातों-बातों में 'सचिव जी' अपने दोस्त की सैलरी के बारे में पूछ बैठते हैं. जवाब में वह कहता है- बस खर्चा-पानी चल रहा है. लेकिन जब दोबारा उससे पूछा जाता है तो वह अपना पैकेज 1.5 करोड़ रुपए बताता है.
अब इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग मजे ले रहे हैं. कुछ लोग इंडिया में 1.5 करोड़ की सैलरी पर चर्चा करते दिखते हैं. लोगों का कहना है कि भले अमेरिका की नौकरी छोड़कर भारत आ जाओ, महज कुछ साल के अनुभव वाले लोगों को इतनी सैलरी देश में कहीं नहीं मिलती. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग 1.5 करोड़ रुपए में सिर्फ खर्चा पानी चलने की बात पर मजे ले रहे है.
वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट कर बताया कि इंडिया में इतना पैकेज बहुत कम लोगों को ही मिलता है. वह इसे रियलिस्टिक नहीं बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- सभी अमेरिका रिटर्न को वह (1.5 करोड़) पैकेज नहीं मिलता है, उसे भी नहीं जो NIT CS से हो. दूसरे यूजर ने लिखा- हृदयाघात आ गया मुझे सिनेमा देखकर.
वहीं खर्चा पानी की बात को लेकर भी लोग कमेंट सेक्शन में मजे ले रहे हैं. वहीं कुछ लोग दोस्ती की भी मिसाल दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 1.5 करोड़ रुपए पैकेज वाला दोस्त इतना समय दे तो वाह. दूसरे यूजर ने लिखा- पैकेज खर्चा-पानी भर का मिल रहा है, वही लगभग 1.5 करोड़.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










