
1 लाख रुपये पेंशन, सिर्फ एक बार करना होगा पैसा जमा, कमाल की है ये LIC पॉलिसी!
AajTak
LIC New Jeevan Shanti Plan : एलआईसी की ओर से न्यू जीवन शांति योजना में कोई भी निवेश कर सकता है. खास बात यह है कि आप इस प्लान को कभी भी सरेंडर कर सकते हैं और इसमें निवेश करने के लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के पास हर उम्र के व्यक्ति के लिए एक नहीं बल्कि कई शानदार प्लान मौजूद हैं. LIC के रिटायरमेंट प्लान तो खासे पॉपुलर हैं, जो रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं. इनमें से एक पॉलिसी है एलआईसी न्यू जीवन शांति प्लान (LIC New Jeevan Shanti Plan), जो एक सिंगल प्रीमियम प्लान है और एक बार निवेश करने के बाद आप हर साल 50,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं. आइए जानते हैं इस खास पॉलिसी के बारे में...
एक बार निवेश, जीवनभर मिलेगी पेंशन हर कोई चाहता है कि वो अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करके ऐसी जगह इन्वेस्टमेंट करे, जिससे आने वाले समय में या रिटायरमेंट के बाद उसे किसी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. अगर आप भी ये सोचकर बचत कर रहे हैं और इस लक्ष्य के तहत किसी प्लान की तलाश में हैं, तो फिर LIC New Jeevan Shanti Policy आपके काम की है. ये पॉलिसी एक बार निवेश के जरिए रिटायरमेंट के बाद आपको नियमित पेंशन की गारंटी देती है. यानी इसमें किए गए एकल निवेश के बाद आपको रिटायरमेंट के बाद जीवनभर पेंशन मिलती रहती है.
30-79 वर्ष तय की गई है आयु सीमा एलआईसी की इस पॉलिसी को लेने के लिए आयु सीमा 30 से 79 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, इस प्लान में कोई रिस्क कवर नहीं है. लेकिन फिर भी इसमें मिलने वाले फायदे इसे खासा लोकप्रिय बना रहे हैं. इस LIC Plan को खरीदने के लिए कंपनी की ओर से दो ऑप्शन दिए जाते हैं. इनमें पहला है डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ (Deferred Annuity for Single Life) और दूसरा है डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ (Deferred Annuity for Joint Life) है. यानी आप चाहें तो सिंगल प्लान में इन्वेस्ट कर सकते हैं, या चाहें तो कंबाइंड ऑप्शन का चयन कर सकते हैं.
1 लाख की पेंशन पाने का कैलकुलेशन LIC की न्यू जीवन शांति स्कीम एक एन्युटी प्लान है और इसे खरीदने के साथ ही आप इसमें अपनी पेंशन लिमिट फिक्स्ड करा सकते हैं. तय की गई पेंशन आपको रिटायरमेंट के बाद जिंदगीभर मिलती रहेगी. इसमें शानदार ब्याज मिलता है और प्लान के हिसाब से देखें अगर कोई 55 साल का व्यक्ति इस प्लान को खरीदते समय 11 लाख रुपये जमा करता है और इसे पांच साल के लिए होल्ड करते हैं, तो फिर इस एकमुश्त निवेश पर आप सालाना 1,01,880 रुपये से ज्यादा की पेंशन पा सकते हैं. छह महीने के आधार पर मिलने वाली पेंशन की रकम 49,911 रुपये और हर महीने के हिसाब से पेंशन 8,149 रुपये होगी.
कभी भी सरेंडर कर सकते हैं पॉलिसी गौरतलब है कि एलआईसी की ओर से न्यू जीवन शांति योजना (New Jeevan Shanti Plan) के लिए एन्युटी रेट्स को बढ़ाया गया है. एलआईसी ने 5 जनवरी 2023 से एन्युटी रेट्स बढ़ाए हैं. इस योजना में कोई भी निवेश कर सकता है. खास बात यह है कि आप इस प्लान को कभी भी सरेंडर कर सकते हैं और इसमें 1.5 लाख रुपये का न्यूनतम निवेश कर सकते हैं, जबकि इसके लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है. यदि इस अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके खाते में पूरी जमा राशि नॉमिनी को दे दी जाती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










