
1 मई से 18+ लोगों के लिए वैक्सीनेशन मुश्किल, विपक्षी दलों की 4 राज्य सरकारों ने खड़े किए हाथ
AajTak
कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरे चरण एक मई से शुरू हो रहा है, जिसके तहत 18 साल से ऊपर वाले उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा. वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर पंजाब, राजस्थान, छतीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्य सरकारों ने सवाल खड़े किए हैं.
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देश भर में एक मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. इस चरण के लिए 18 साल और उससे ऊपर की आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है, लेकिन इस अभियान के शुरू होने के पहले ही कई राज्य सरकारों ने हाथ खड़े कर दिए हैं. कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर पंजाब, राजस्थान, छतीसगढ़ और झारखंड जैसी राज्य सरकारों ने सवाल खड़े किए हैं और कहा कि वैक्सीन शॉर्टेज होने की वजह से दिक्कत हो गई है. ऐसे में गैर-बीजेपी शासित राज्यों में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण कैसे शुरू होगा? झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा था कि 1 मई से 18 साल और उसके ऊपर के लोगों को फ्री में कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी, लेकिन महज दो दिनों में सरकार ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार ने दोनों वैक्सीन उत्पादन को पूरी तरह से हाईजैक कर लिया है. हमलोग उनसे वैक्सीन नहीं खरीद सकते. इसके बावजूद हमलोग पेय करने को तैयार हैं. केंद्र सरकार को यह वैक्सीन कांग्रेस शासित प्रदेश को भी आवंटित करनी चाहिए.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








