
1 बाइक, 8 सवार! हैदराबाद की सड़कों पर देर रात किया स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दबोचा
AajTak
ट्रैफिक रूल कहता है कि बाइक पर दो ही लोग सफर कर सकते हैं, वो भी हेलमेट पहनकर. लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बाइक पर तीन लोग सवार होते हैं. यह हमारे गली-मोहल्लों में आम बात हो गई है. लेकिन इस बार मामला इससे कहीं ज्यादा है। यहां बात हो रही है ऐसी बाइक सवारी की, जिसमें न तीन, न चार, बल्कि पूरे आठ लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर दौड़ रहे थे. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ट्रैफिक रूल कहता है कि बाइक पर दो ही लोग सफर कर सकते हैं, वो भी हेलमेट पहनकर. लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बाइक पर तीन लोग सवार होते हैं. यह हमारे गली-मोहल्लों में आम बात हो गई है.
लेकिन इस बार मामला इससे कहीं ज्यादा है। यहां बात हो रही है ऐसी बाइक सवारी की, जिसमें न तीन, न चार, बल्कि पूरे आठ लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर दौड़ रहे थे. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है ऐसा रील बनाने की सनक में किया गया है. आठ युवकों ने नेशनल हाइवे पर जानलेवा स्टंट करके देखें गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये युवक बेखौफ घूम रहे हैं. ना इन्हें अपनी जान की परवाह है, ना ही दूसरों की.
यह घटना हैदराबाद की आउटर रिंग रोड (ORR) सर्विस रोड पर हुई, जो आमतौर पर तेज और भारी ट्रैफिक वाला इलाका है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच युवक बाइक पर सवार थे, जबकि अन्य बाइक के चारों ओर स्टंट कर रहे थे। ना किसी ने हेलमेट पहना था, ना ही किसी तरह की सुरक्षा का ध्यान रखा गया.
देखें वीडियो

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










