
1 जून से Google Photos नहीं रहेगा फ्री, क्या पहले से स्टोर फोटोज का बैकअप लेना होगा?
AajTak
Google Photos में 1 जून से अनमिलिटेड फ्री फोटोज स्टोर नहीं कर पाएंगे. आपको स्टोरेज खरीदना होगा. गूगल के पास कई प्लान्स हैं आप इनमें से कोई भी चुन सकते हैं.
Google Photos फीचर आपमें से कई लोग यूज करते होंगे. 1 जून से Google Photos यूज करने के पैसे लगेंगे. इस तरह की खबरें आप सुन और पढ़ रहे होंगे. लेकिन ये पूरी तरह से सही नहीं है. आइए बताते हैं. Google Photos गूगल की एक सर्विस है जिसे आप ऐप के तौर पर यूज करते हैं. दरअसल इस सर्विस में जीमेल यूजर्स को कुछ क्लाउड स्पेस मिलता है जहां वो फोटोज या वीडियोज स्टोर कर सकते हैं. यानी बैकअप ले कर फोटोज को गूगल के स्टोरेज में सेव कर सकते हैं. अभी तक Google Photos में हाई क्वॉलिटी फोटोज और वीडियोज के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज मिलती है. यानी आप जितना चाहें उतना गूगल के क्लाउड पर स्टोर कर सकते हैं. हालांकि ऑरिजनल क्वॉलिटी में बैकअप के लिए अभी भी पैसे लगते हैं और एक लिमिटेड स्पेस ही मिलती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










