
1 के बदले 6... आतंकियों पर कहर बनकर टूटते हैं सुरक्षाबल, जानिए जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर का ट्रेंड
AajTak
आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि अगर जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में एक जवान शहीद होता है तो उसके बदले में पांच-छह आतंकियों को ढेर कर दिया जाता है. पिछले साल ही आतंकी हमलों में 31 जवान शहीद हुए थे. इसके बदले में सुरक्षाबलों ने 172 आतंकियों को मार गिराया था. यानी, एक जवान की शहादत के बदले 6 आतंकी.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को हुए आतंकी हमले का बदला लेने की तैयारी शुरू हो गई है. ड्रोन, हेलिकॉप्टर और स्निफर डॉग्स की मदद से आसपास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है.
खुफिया सूत्रों का कहना है कि इस आतंकी हमले को पांच आतंकियों ने अंजाम दिया था. इनमें से तीन विदेशी और दो स्थानीय आतंकी थे. ये बात भी सामने आई है कि इस हमले का मकसद जी-20 की बैठक से पहले खौफ पैदा करना था.
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है. इस संगठन पर गृह मंत्रालय ने इसी साल जनवरी में प्रतिबंध लगाया था.
आतंकियों ने ये हमला उस वक्त किया जब सेना का ट्रक भिंबर गली और पुंछ के बीच था. बारिश और लो विजिबिलिटी का फायदा उठाकर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया. इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए. ये जवान जम्मू-कश्मीर में तैनात एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के थे. बीते कुछ सालों से कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन ऑलआउट' चल रहा है, जिसे राष्ट्रीय राइफल्स ही चला रही है.
बहरहाल, आतंकियों की इस कायराना हरकत का बदला तो सेना ले ही लेगी. क्योंकि आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि एक जवान की शहादत का बदला सेना छह आतंकियों को ढेर कर लेती है.
इसे ऐसे समझिए

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








