
1 कत्ल, 2 आरोपी, 170 सीसीटीवी कैमरे, 230 लोगों से पूछताछ...फिर 600 किमी दूर मिला कातिल का सुराग
AajTak
घटना 4 अगस्त की है. आउटर दिल्ली जिले में एक युवक का कत्ल हुआ था. पुलिस के मुताबिक उस दिन मंगोलपुरी थाने के पास पार्किंग के सामने वाई-ब्लॉक पार्क में सैफ नामक एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी.
दिल्ली पुलिस को कत्ल की एक पहेली को सुलझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. लेकिन पुलिस ने आखिरकार कातिल को पकड़ ही लिया. इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई शहरों की खाक छानी और 600 किमी दूर से कत्ल के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. पकड़े जाने पर आरोपियों ने बताया कि मर्डर करने के लिए उन्होंने बटन वाला चाकू ऑनलाइन शॉपिंग एप से ऑर्डर करके मंगाया था. और इस कत्ल की वजह बनी एक लड़की, जो कातिल की एक्स गर्लफ्रेंड थी.
जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










