
Twitter: अमेरिकी राष्ट्रपति का ऑफिशियल अकाउंट @POTUS होगा रीसेट, 'जीरो' हो जाएंगे फॉलोअर्स
AajTak
किसी ट्विटर यूजर के लिए ये किसी भयानक सपने से कम नहीं, कि वो उठे और पाए कि अकाउंट से सभी फॉलोअर्स जा चुके हैं. बुधवार को ठीक यही ट्विटर पर मौजूद अमेरिका के ऑफिशियल प्रेसिडेंशियल अकाउंट्स के साथ होने वाला है.
किसी ट्विटर यूजर के लिए ये किसी भयानक सपने से कम नहीं, कि वो उठे और पाए कि अकाउंट से सभी फॉलोअर्स जा चुके हैं. बुधवार को ठीक यही ट्विटर पर मौजूद अमेरिका के ऑफिशियल प्रेसिडेंशियल अकाउंट्स के साथ होने वाला है. क्योंकि अमेरिका में बुधवार को नई सरकार का गठन होने जा रहा है. जो बाइडेन आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो बदलाव होंगे वो @POTUS, @WhiteHouse, @FLOTUS और @VP अकाउंट्स पर किए जाएंगे. लेकिन @realDonaldTrump अकाउंट के साथ कुछ भी नहीं होगा क्योंकि उसे हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है. आपको बता दें POTUS, प्रेसिडेंट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स के लिए ऑफिशियल एक्रोनिम है. वहीं, FLOTUS फर्स्ट लेडी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ये इंस्टीट्यूशनल अकाउंट्स किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं होते. इन अकाउंट्स को मौजूदा सरकार के सरकारी कामों के लिए रिजर्व किया जाता है. जैसे ही बुधवार को नए प्रेसिडेंट जो बाइडेन का आधिकारिक शपथ ग्रहण पूरा होगा वैसे ही ट्विटर उन्हें ट्रांसफर कर देगा. इनमें उनके पुराने फॉलोअर्स शामिल नहीं होंगे.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









