
Realme की रियलपब्लिक सेल, फोन, हेडफोन्स, वॉच, टीवी सबकुछ सस्ता, देखें डील्स
AajTak
Realme ने रियलपब्लिक सेल का आयोजन किया है. इस दौरान कंपनी अपने ढेरों स्मार्टफोन्स समेत कई AIoT प्रोडक्ट्स पर छूट दे रही है. सेल की शुरुआत आज यानी 20 जनवरी से हुई है और ये 24 जनवरी तक जारी रहेगी. ऑफर्स का लाभ ग्राहक फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन, रियलमी की वेबसाइट और मिंत्रा से ले पाएंगे.
Realme ने रियलपब्लिक सेल का आयोजन किया है. इस दौरान कंपनी अपने ढेरों स्मार्टफोन्स समेत कई AIoT प्रोडक्ट्स पर छूट दे रही है. सेल की शुरुआत आज यानी 20 जनवरी से हुई है और ये 24 जनवरी तक जारी रहेगी. ऑफर्स का लाभ ग्राहक फ्लिपकार्ट, ऐमेजॉन, रियलमी की वेबसाइट और मिंत्रा से ले पाएंगे. साथ ही ग्राहकों को रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर HDFC बैंक ऑफर्स का फायदा मिलेगा. ग्राहक इस ऑफर का फायदा Realme C15/ C15 क्वॉलकॉम एडिशन पर नहीं ले पाएंगे. स्मार्टफोन्स पर दिए जा रहे ऑफर्स की बात करें तो Realme X50 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट को सेल में 41,999 रुपये की जगह 34,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. Realme X3 SuperZoom के 8GB + 128GB वेरिएंट को 27,999 रुपये की जगह 23,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. वहीं, इसके 8GB + 256GB मॉडल को 29,999 रुपये की जगह 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









