Coronavirus vaccine: जानें, किन लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड नहीं लेनी चाहिए
AajTak
कोवैक्सीन ने अपने फैक्ट शीट में प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के अलावा तेज बुखार, ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोगों को ये वैक्सीन ना लेने की सलाह दी है. वहीं कोविशील्ड ने उन लोगों को वैक्सीन ना लगवाने की सलाह दी है जिन्हें वैक्सीन के किसी भी इनग्रेडिएंट से गंभीर एलर्जी की समस्या है.
भारत में कोरोना वायरस का वैक्सीनेशन जोरों पर चल रहा है. अब तक 6 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसमें करीब एक हजार लोगों में इसके साइड इफेक्ट देखे जा चुके हैं. गंभीर साइड इफेक्ट के बाद 7 में से 2 लोगों की मौत हो चुकी है. कोविशील्ड (Covishield vaccine) और कोवैक्सीन (Covaxin) की तरफ से जारी फैक्टशीट में बताया गया है कि किन लोगों को ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए. कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने अपने फैक्ट शीट में प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं के अलावा तेज बुखार, ब्लीडिंग डिसऑर्डर वाले लोगों को ये वैक्सीन ना लेने की सलाह दी है. वहीं कोविशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपनी फैक्ट शीट में उन लोगों को वैक्सीन ना लगवाने की सलाह दी है जिन्हें वैक्सीन के किसी भी इनग्रेडिएंट से गंभीर एलर्जी की समस्या है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









