Iodine Deficiency: ये 6 लक्षण बताते हैं कि आप में है आयोडीन की कमी, ना करें नजरअंदाज
AajTak
अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की लगभग 30 फीसदी आबादी में आयोडीन की कमी का खतरा है. ये संकेत बताते हैं कि आप में आयोडीन की कमी हो सकती है और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
शरीर के विकास और मेटाबॉलिज्म में आयोडीन की अहम भूमिका है. थायराइड हार्मोन्स बनाने के लिए आयोडीन बहुत जरूरी है. जीवन के हर स्तर के आधार पर आयोडीन की जरूरत अलग-अलग होती है. अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, वयस्कों को हर दिन 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की जरूरत होती है. प्रेग्नेंसी में हर दिन 220 माइक्रोग्राम जबकि ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को रोजाना 290 माइक्रोग्राम आयोडीन की आवश्यकता होती है. हालांकि, आयोडीनयुक्त नमक की वजह से अब आयोडीन की कमी के मामले पहले की तुलना में बहुत कम आते हैं लेकिन फिर भी कई लोग इसकी कमी का शिकार हो जाते हैं. अमेरिकन थायराइड एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की लगभग 30 फीसदी आबादी में आयोडीन की कमी का खतरा है. ये संकेत बताते हैं कि आप में आयोडीन की कमी हो सकती है और इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. गर्दन पर बड़ी गांठ- थायरॉयड ग्रंथि गण्डमाला (Goiter) का बढ़ जाना आयोडीन की कमी का सबसे पहला और स्पष्ट लक्षण है. गण्डमाला को कई लोग घेंघा भी कहते हैं. वार्ड कहती हैं, 'ज्यादातर प्रोसेस्ड कमर्शियल फूड में इस्तेमाल नमक में आयोडीन नहीं होता है. जो लोग प्रोसेस्ड फूड पर निर्भर रहते हैं उनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयोडीन नहीं होता है.'
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









