
गांव में योजनाएं पहुंचाएंगी योगी सरकार की 'सखियां'
AajTak
योगी सरकार की अनोखी बीसी सखी योजना की कमान संभालने को तैयार 56,875 महिलाएं. यूपी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू हुआ बीसी सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम.
आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के सकंल्प को पूरा करते हुए योगी सरकार की ओर से शुरू की गई बीसी सखी योजना का लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिलने लगा है. देश की इस अनोखी योजना में महिलाओं को बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है. उत्तर प्रदेश में बीसी सखी योजना के तहत 75 जनपदों की 56,875 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है. इन सभी ग्रामीण महिलाओं का प्रशिक्षण मार्च तक पूरा हो जाएगा. योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत समूह की महिलाओं को बैंकिग कॉरेस्पांडेंट सखी (बीसी सखी) बनाकर रोजगार का एक बेहतर अवसर प्रदान किया जाएगा. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाएं सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्तरूप देने में जुट गई हैं. स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर दिवाकर सिंह ने बताया कि जनवरी साल 2021 से प्रदेश के 28 जनपदों में ग्रामीण महिलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू कर दिया गया है. अगले हफ्ते से अन्य 47 जनपदों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. हर जनपद में 30-30 महिलाओं का ग्रुप बनाकर उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह प्रशिक्षण रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है. प्रदेश में बीसी सखी योजना के तहत प्रशिक्षण ले रहीं ग्रामीण महिलाएं ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अप्रैल से गांवों में जमीनी स्तर पर योजना की कमान संभालेंगी. इन बैंक सखियों को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा छह माह तक प्रति माह चार हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा. इसके साथ ही उनको 50,000 रुपए की राशि डिजिटल डिवाइस खरीदने के लिए दी जाएगी. उन्हें धन की जमा और निकासी पर कमीशन बैंक द्वारा दिया जाएगा. इससे गांव में ही महिलाओं को रोजगार भी मिल सकेगा.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









