
कोविड-19 वैक्सीन से क्या आप भयभीत हैं?
AajTak
कोविड-19 वैक्सीन से जुड़े साइड इफेक्ट और मौतों की रिपोर्टों के बाद इस पर लोगों का भरोसा कम हुआ है. लेकिन भारत में कुल टीकाकरण के महज 0.2 प्रतिशत मामलों में इसके विपरीत असर की खबर है.
सोनाली आचार्जी जनवरी की 16 तारीख को जब भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहा था, दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का एक पत्र सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल रहा था. अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को संबोधित इस पत्र में डॉक्टरों ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को लेकर अपनी आशंकाएं जाहिर की थीं, जिसने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविडशील्ड के मुकाबले अपने ट्रायल को पूरा नहीं किया था. दिन के अंत में स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला कि भारत ने 2,07,229 लोगों को वैक्सीन लगाई जो कि एक दिन का दुनिया का सबसे बड़ा आंकड़ा था. हालांकि यह अपेक्षित लक्ष्य से करीब एक लाख कम था जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक, 3,006 सत्रों में प्रति सत्र 100 लोगों कोवैक्सीन लगनी थी. अगले दिन आंकड़ों में और गिरावट दिखी जब 553 सत्रों में करीब 17,000 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई. उदाहरण के लिए तमिलनाडु में दूसरे दिन केवल 3,000 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई जबकि वहां की क्षमता 15,000 थी. इसी तरह का नजारा राष्ट्रीय राजधानी में रहा जहां एक हजार कर्मचारी जिन्हें वैक्सीन लगनी थी, बूथ पर पहुंचे ही नहीं. दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “इस पर केवल अनुमान ही लगाया जा सकता है कि लोग क्यों नहीं आए. रजिस्ट्रेशन के बावजूद यह स्वैच्छिक है. दिल्ली में भी ट्रेंड शेष भारत की तरह ही रहा.”
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









