
Realme C12: 6000mAh की बैटरी वाले इस फोन का एक नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से कम
AajTak
Realme C12 का एक नया 4GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को पिछले साल अगस्त में सिंगल 3GB + 32GB वेरिएंट में उतारा गया था. अब नए 4GB + 64GB वेरिएंट को उतारा गया है.
Realme C12 का एक नया 4GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन को पिछले साल अगस्त में सिंगल 3GB + 32GB वेरिएंट में उतारा गया था. अब नए 4GB + 64GB वेरिएंट को उतारा गया है. आपको बता दें अपग्रेडेड रैम और स्टोरेज कैपेसिटी के अलावा इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. Realme C12 में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर और 6,000mAh की बैटरी मिलती है. नए 4GB रैम वेरिएंट को एक्सचेंज ऑफर के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है. नए Realme C12 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है. इस फोन को फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. ये पावर ब्लू और पावर सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है. साथ ही आपको बता दें 3GB + 32GB वेरिएंट दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर 8,999 रुपये में उपलब्ध है. फ्लिपकार्ट पर Realme C12 पर एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ ही यहां नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और बैंक डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं. वहीं, रियलमी की साइट पर Mobikwik और Freecharge के जरिए कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









