
क्या Signal सेफ है? बातचीत में कंपनी की COO बोलीं- आपकी प्राइवेसी हमारी प्राथमिकता
AajTak
पिछले कुछ दिनों में बडे़ पैमाने पर लोग व्हाट्सऐप को छोड़कर Signal प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं. लेकिन क्या गारंटी है कि आने वाले दिनों में सिग्नल में भी व्हाट्सऐप की तरह प्राइवेसी का उल्लघंन नहीं होगा.
पिछले कुछ दिनों में बडे़ पैमाने पर लोग व्हाट्सऐप को छोड़कर Signal प्लेटफॉर्म से जुड़ रहे हैं. लेकिन क्या गारंटी है कि आने वाले दिनों में सिग्नल में भी व्हाट्सऐप की तरह प्राइवेसी का उल्लघंन नहीं होगा. दरअसल, नई व्हाट्सऐप पॉलिसी को लेकर यूजर्स में नाराजगी है और इसी का फायदा सिग्नल को मिल रहा है. लाखों लोग सिग्नल ऐप को डाउनलोड कर रहे हैं. यहीं नहीं, व्हाट्सऐप को पीछे छोड़ते हुए सिग्नल डाउनलोडेड ऐप्स के चार्ट में ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Signal को यूज करना सेफ है? मीडिया रिपोर्ट्स में सिग्नल को दुनिया के सबसे सिक्योर ऐप में से एक माना जाता है. क्योंकि इस ऐप में यूजर डेटा को शेयर नहीं किया जाता और सिग्नल ऐप यूजर्स से पर्सनल डेटा भी नहीं मांगता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









