
90 स्पोर्ट मोड्स के साथ Amazfit GTR 2e, GTS 2e भारत में लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये
AajTak
Amazfit GTR 2e और Amazfit GTS 2e स्मार्टवॉच मॉडल्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इन्हें Amazfit GTR और GTS सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है. इन मॉडल्स को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था.
Amazfit GTR 2e और Amazfit GTS 2e स्मार्टवॉच मॉडल्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इन्हें Amazfit GTR और GTS सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है. इन मॉडल्स को दिसंबर में चीन में लॉन्च किया गया था. Amazfit GTR 2e और Amazfit GTS 2e दोनों की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. GTR 2e को माचा ग्रीन, ऑब्सिडियन ब्लैक और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में उतारा गया है. वहीं, ग्राहकों के पास GTS 2e के लिए लिलैक पर्पल, मॉस ग्रीन और ऑब्सिडियन ब्लैक कलर का ऑप्शन होगा. इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. Amazfit GTR 2e के स्पेसिफिकेशन्स
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









