Osho Ashram: खुले-आम सेक्स, नशा और आजादी! ओशो के आश्रम में 10 साल के बच्चे का अनुभव
AajTak
ओशो की विचारधारा से प्रभावित होने के बाद लोगों की जिंदगी बदल जाती है. वाइल्ड वाइल्ड कंट्री में नोवा मैक्सवेल नाम के व्यक्ति के बारे में दिखाया गया है कि कैसे उसका बचपन रजनीश यानी ओशो के आश्रम में गुजरा और बाहर आने के बाद उसकी जिंदगी कैसे बदल गई. एक पत्रकार ने नोवा का इंटरव्यू किया है जो 'द गार्जियन' में छपी है.
हर साल 19 जनवरी को ओशो की पुण्यतिथि मनाई जाती है. ओशो की पूरी जिंदगी विवादों से भरी रही. कोई ओशो को महान दार्शनिक मानता है तो कोई उनके विचारों की वजह से उन्हें सेक्स गुरु की संज्ञा देता है. ओशो ने 'संभोग से समाधि' का मंत्र दिया. वो भौतिकतावाद और अध्यात्म को अलग-अलग नहीं करते थे. ओशो का मानना था कि इंसान को अपनी इन्द्रियों का दमन करके और पूरी तरह से सांसारिकता का त्याग करके संन्यास की तरफ नहीं बढ़ना चाहिए बल्कि इससे होते हुए अध्यात्मिकता की तरफ जाना चाहिए. ओशो की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी आ चुकी है. साल 2018 में आई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'वाइल्ड वाइल्ड कंट्री' में ओशो के अमेरिका के ऑरेगन स्थित आश्रम के बारे में दिखाया गया है. 'वाइल्ड वाइल्ड कंट्री' में ओशो के आश्रम में रहने वाले कई शिष्यों का इंटरव्यू है. ओशो के शिष्यों ने बताया है कि उनके व्यक्तित्व में एक गजब आकर्षण था और जो कोई उनके पास जाता था, उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता था. 'द गार्डियन' के एक पत्रकार सैम वैलस्टन ने इस वेब सीरीज का रिव्यू किया था. इसके बाद उन्होंने उस आश्रम में रहने वाले नोवा का भी इंटरव्यू किया था. पत्रकार का कहना था कि वो वाइल्ड वाइल्ड कंट्री में दिखाई गई बातों के अलावा और भी बहुत कुछ जानना चाहता था जैसे कि ओशो के आश्रम में बच्चों का जीवन कैसे गुजर रहा था और उन पर इसका कैसा असर पड़ रहा था. नोवा की उम्र अब 50 साल के करीब है. नोवा ओशो के आश्रम में करीब चार साल रहे. उन्होंने साल 2018 के इंटरव्यू में आश्रम में अपने अनुभवों के बारे में बताया था. रिपोर्ट के अनुसार, 1976 में नोवा के माता-पिता को भारत में रह रहे उनके एक मित्र से चिट्ठी मिली जिसमें लिखा था कि उसने जीवन का सही मतलब समझ लिया है. इसके बाद नोवा के माता-पिता भी लंदन में सब कुछ छोड़कर भारत में ओशो के पुणे आश्रम में आ गए.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









