
इन 5 इलेक्ट्रिक कारों का भारतीय बाजार पर कब्जा, टाटा की ये कार नंबर-1
AajTak
साल 2020 में इलेक्ट्रिक सेगमेंट का टाटा का दबदबा रहा. टाटा की सबसे सुरक्षित SUV नेक्सॉन इलेक्ट्रिक ने बाजी मार ली. टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी नेक्सॉन को जनवरी-2020 को लॉन्च किया था.
साल 2021 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बेहद अहम रहने वाला है, धीरे-धीरे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है. साल 2020 में कोरोना संकट की वजह से इलेक्ट्रिक गाड़ियां कम बिकीं, लेकिन सरकार का फोकस इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर है, और इसे इस्तेमाल में बढ़ावा देने के लिए कई तरह की छूट दी जा रही हैं. दरअसल, फरवरी- 2020 के ऑटो एक्सपो में लगभग सभी ऑटो कंपनियों ने इलेक्ट्रिक कारें पेश कीं, या फिर कॉन्सेप्ट सामने लाया. ऐसे में अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं साल 2020 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार कौन-सी रही? इस खबर की मदद से आपको इलेक्ट्रिक कारों का चयन आसानी से कर पाएंगे. नंबर 1 पर टाटा नेक्सॉन का कब्जा साल 2020 में इलेक्ट्रिक सेगमेंट का टाटा का दबदबा रहा. टाटा की सबसे सुरक्षित SUV नेक्सॉन इलेक्ट्रिक ने बाजी मार ली. टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी नेक्सॉन को जनवरी-2020 को लॉन्च किया था. भारतीय बाजार में साल-2020 नेक्सॉन इलेक्ट्रिक कार ग्राहकों की पहली पसंद बनी है. पिछले साल टाटा नेक्सॉन EV की कुल 2,529 यूनिट्स बिकी.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









