
Yes Bank ने लॉन्च किए वेलनेस क्रेडिट कार्ड; फ्री मेडिकल चेकअप, योग क्लासेस जैसे कई फीचर्स
AajTak
कोरोना वायरस के चलते लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बढ़ी है. इस बीच Yes Bank ने वेलनेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं. जानें इससे जुड़े फीचर्स
देश में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो चुकी है. कोविड-19 ने लोगों के बीच स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता बढ़ायी है. इसी जागरुकता को बरकरार रखने के लिए Yes Bank ने आदित्य बिड़ला वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर वेलनेस क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं. इन कार्ड से दवाओं की खरीद पर 30 रिवॉर्ड पॉइंट समेत लोगों को फ्री मेडिकल चेकअप, योग क्लासेस जैसे कई और ऑफर भी पेश किए जा रहे हैं. पेश किए हैं दो कार्ड Yes Bank ने ‘यस बैंक वेलनेस’ और ‘यस बैंक वेलनेस प्लस’ नाम से दो क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं. इन्हें आदित्य बिड़ला वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर उतारा गया है, इन कार्ड पर आदित्य बिड़ला मल्टीप्लाई ऐप के माध्यम से कई सुविधाएं मिलेंगी. जैसे कंपनी के पार्टनर सेंटर्स पर मुफ्त जिम, योग और जुम्बा सेशंस, डॉक्टर के साथ फोन पर अनलिमिटेड कंसल्टेशंस, डाइट प्लान्स और सालाना आधार पर फ्री मेडिकल चेकअप. देखें आजतक लाइव टीवी
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









