
Oppo के इस स्मार्टफोन की कीमत फिर घटी, अब 8,490 रुपये में खरीदें
AajTak
OPPO A12 की कीमत भारत में एक बार फिर घटा दी गई है. ये जानकारी एक पब्लिकेशन ने रिटेल सोर्सेज के हवाले से दी है. इस फोन की कीमत 500 रुपये घटाई गई है. ऐसे में ये पहले से और सस्ता हो गया है.
OPPO A12 की कीमत भारत में एक बार फिर घटा दी गई है. ये जानकारी एक पब्लिकेशन ने रिटेल सोर्सेज के हवाले से दी है. इस फोन की कीमत 500 रुपये घटाई गई है. ऐसे में ये पहले से और सस्ता हो गया है. लेकिन ऐसा लग रहा है कि नई कीमत केवल ऑफलाइन स्टोर्स पर ही लागू है. क्योंकि ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म अभी भी पुरानी कीमत ही नजर आ रही है. याद के तौर पर आपको बता दें Oppo A12 को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था. तब इसकी शुरुआती कीमत 9,990 रुपये थी. ये फोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 4230mAh की बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है. 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कीमत में कटौती के बाद OPPO A12 के 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत अब 8,990 रुपये की जगह 8,490 रुपये हो गई है. इसी तरह ऑफलाइन चैनल्स पर 4GB + 64GB वेरिएंट अब 11,490 रुपये की जगह 10,990 रुपये में उपलब्ध रहेगा. ये हैंडसेट ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









