
Winter Tips: सर्दियों में गर्म पानी से नहाने वाले हो जाएं सावधान! इन 10 गलतियों से भी बचें
AajTak
गर्मागर्म कॉफी, गर्म कपड़े और गर्म पानी तो इस मौसम की सबसे बड़ी जरूरतें मानी जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ये सभी चीजें हमारी सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं.
सर्दी का मौसम आते ही हमारे शरीर का मिजाज बदलने लगता है. इस दौरान फ्लू और इंफेक्शन फैलने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है. शायद इसी वजह से लोग इस सीजन में ज्यादा बीमार पड़ते हैं. गर्मागर्म कॉफी, गर्म कपड़े और गर्म पानी तो इस मौसम की सबसे बड़ी जरूरतें मानी जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ये सभी चीजें हमारी सेहत के लिए कितनी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. देर तक गर्म पानी से नहाना- एक्सपर्ट की मानें तो ठंड के मौसम में ज्यादा देर तक गर्म पानी का शावर लेना सेहत के लिए अच्छा नहीं है. इससे हमारी बॉडी और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है. दरअसल गर्म पानी केराटिन नाम के स्किन सेल्स को डैमेज करता है, जिससे त्वचा में खुजली, ड्रायेनस और रैशेस की समस्या बढ़ जाती है. बहुत ज्यादा कपड़े- सर्दी के मौसम में खुद को गर्म रखना अच्छी बात है, लेकिन ज्यादा कपड़े पहनने से बचना चाहिए. ऐसा करने से आपकी बॉडी ओवरहीटिंग का शिकार हो सकती है. दरअसल ठंड लगने पर हमारा इम्यून सिस्टम व्हाइट ब्लड सेल्स (WBC) प्रोड्यूस करता है, जो इंफेक्शन और बीमारियों से हमारी सुरक्षा करते हैं. जबकि बॉडी के ओवरहीट होने पर इम्यून अपना काम नहीं कर पाता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









