
NTA JEE Main 2021: इस फेक वेबसाइट से रहें सावधान, NTA ने जारी की सूचना
AajTak
NTA JEE Main 2021: NTA ने स्पष्ट किया है कि न तो परीक्षा आयोजित करने वाले संगठन और न ही उसके किसी कर्मचारी का इस URL, ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ कोई संबंध है. उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में कोई भी जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करने की ही सलाह दी जाती है.
NTA JEE Main 2021: कई उम्मीदवारों द्वारा शिकायतें मिलने के बाद, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश इंजीनियरिंग (JEE Main 2021) के उम्मीदवारों को नकली वेबसाइट jeeguide.co.in से सावधान रहने की चेतावनी दी है. इस वेबसाइट के माध्यम से इच्छुक उम्मीदवारों से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की फीस जमा कराई जा रही है. NTA ने नोटिस जारी कर छात्रों को सावधान किया है कि ऐसी किसी फेक वेबसाइट के झांसे में न आएं. देखें: आजतक LIVE TV NTA ने अपने नोटिफिकेशन में कहा, "दिए गए URL में एक ईमेल एड्रेस info@jeeguide.co.in और मोबाइल नंबर: 9311245307 भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए दिया गया है. छात्रों को ऐसी फेक वेबसाइट से सावधान रहना चाहिए."
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









